मऊ। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को सकुशल एवं शांतिपूर्वक संपन्न कराने के क्रम में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक हुई। इसमें जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने सभी कार्यालय अध्यक्षों को निर्देश दिया गया कि अगले दो दिन के अंदर अपने अधिनस्थ समस्त कार्यरत कर्मचारियों के डेटा इंट्री का कार्य पूर्ण कराएं। यदि किसी कार्यालय में कार्यरत किसी भी कर्मचारी की किसी भी कारण से डाटा इंट्री नहीं की जाती है तो संबंधित कार्यालयाध्यक्ष का उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी आदि शामिल रहे।