फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोद लिए गांव हों कुपोषण मुक्त

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को राज्य पोषण मिशन की समीक्षा बैठक लेतीं जिले की नोडल अधिकारी आईएएस प्रीती शुक्ला। - फोटो : mau
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के विशेष सचिव प्रीती शुक्ला तथा नोडल अधिकारी  की अध्यक्षता में मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट  सभागार में हुई। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के विशेष सचिव प्रीती शुक्ला ने राज्य पोषण मिशन की समीक्षा करते हुए बताया कि जनपद की प्रगति प्रदेश में 16वां स्थान पर है। उन्होंने सभी गोद लिए अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने-अपने गोद लिए ग्राम सभाओं में जाएं और गांव को कुपोषण मुक्त कराएं। इसमें लापरवाही न करें, क्योकि जनपद  को प्रदेश में अच्छे स्थान पर लाना है। यूनिसेफ से अन्नान द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से जनपद की प्रगति रिपोर्ट दिखाकर अवगत कराया गया।
विज्ञापन


नोडल अधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पलिका को जनपद में स्वच्छता के प्रति विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। नोडल अधिकारी ने पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया कि तहसील दिवस एवं समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करें क्योंकि इसकी समीक्षा मुख्यमंत्री द्वारा की जा रही है। इस अवसर पर चिकित्सा विभाग, मुख्य राजस्व, बंदोबस्त चकबंदी, जिला मनोरंजन कर, जिला आबकारी, जल निगम, लोक निर्माण, शिक्षा विभाग, पंचायत राज, समाज कल्याण, कृषि, गन्ना, जिला पूर्ति, उपयुक्त श्रम, कार्यक्रम, प्रोबेशन, विकलांग, खेल, जिला सेवा योजन, जिला अल्प बचत, जिला खादी ग्राम उद्योग सहित सभी विभागों की समीक्षा की गई।

इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु, एसपी ललित कुमार, मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, सीएमओ सतीश सिंह, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी आलोक कुमार, जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, गन्ना अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, मुख्य राजस्व अधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट,जिला कार्यक्रम अधिकारी, परियोजना निदेशक, समस्त उपजिलाधिकारी सहित सभी अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें