फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज की मजबूत कड़ी हैं फार्मासिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार को विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सीएचसी प्रभारी डा. एपी रहे। उन्होनें दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। फार्मेसी एवं फार्मासिस्ट का चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में उपयोगिता पर एक संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें फार्मासिस्टों को समाज की एक मजबूत कड़ी माना गया। संगोष्ठी में फार्मासिस्टों को दवा के प्रति जागरूकता एवं दवाओं द्वारा हो रही गंभीर बीमारियों के दुष्परिणाम पर भी चर्चा एवं जागरुकता प्रदान की गई। ज्ञात हो दिनांक 25 सितंबर को विश्व फार्मासिस्ट दिवस को रूप में पूरे विश्व में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस मौके पर फार्मासिस्ट सतीशचंद यादव, राम मूरत, हेमंत भट्ट, सुनील कुमार गुप्ता, मोहम्मद नसीम, इकबाल अहमद, चंद्रजीत आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें