ललित कला कार्यशाला के समापन के अवसर पर चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन करते डॉ. सुनील विश्वकर्मा। स
नगर के भीटी स्थित राम स्वरूप भारती इंटर कॉलेज परिसर में चल रही ग्रीष्मकालीन चित्रकला कार्यशाला में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि राज्य ललित कला अकादमी के अध्यक्ष डॉ. सुनील विश्वकर्मा ने प्रदर्शनी में बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स, स्केच और क्राफ्ट कलाकृतियों का अवलोकन किया तथा मेधावी बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
डॉ. सुनील विश्वकर्मा ने कहा कि बच्चों की ये कलाकृतियां सिर्फ चित्र नहीं हैं, बल्कि इनका ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व भी है। ऐसी कार्यशालाएं नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ती हैं।
विशिष्ट अतिथि डीसीएसके पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शर्वेश पांडेय ने बच्चों की रचनात्मकता की सराहना करते हुए कला के संरक्षण पर जोर दिया।
इस दौरान राज्य ललित कला अकादमी के सदस्य सुनील कुमार कुशवाहा, प्रफुल्ल चंद्र भारती, प्रबंधक रामाश्रय सिंह, वीना गुप्ता, कृष्णा खंडेलवाल, अर्चना बरनवाल, मीना गुप्ता, डॉ. श्रीकांत मंगलम, शशि कांत मंगलम आदि मौजूद रहे।