नगर स्थित क्रिकेट मैदान पर आयोजित मैच में शाट लगाता बल्लेबाज।संवाद
नगर के सहादतपुरा स्थित स्पोर्ट्स ग्राउंड पर वीएमवाई क्रिकेट एकेडमी और स्पोर्ट्स विलेज घोसी के बीच 35-35 ओवर का मैच खेला गया, जिसमें स्पोर्ट्स विलेज घोसी ने वीएमवाई क्रिकेट एकेडमी को 8 विकेट से हराया।
मैच में स्पोर्ट्स विलेज घोसी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वीएमवाई क्रिकेट एकेडमी की टीम 34.1 ओवर में 152 रन पर ऑल आउट हो गई।
टीम की ओर से प्रिंस यादव ने 21 रन, हिमांशु कुमार ने 22 रन, संदीप गोंड ने 16 रन, अमित यादव ने 39 रन और हरिओम यादव ने 19 रन बनाए।
वहीं स्पोर्ट्स विलेज घोसी की ओर से गौरव दीप ने 3 विकेट, प्रदीप यादव ने 2 विकेट तथा दिव्यांशु, आर्यन और संदीप ने 1-1 विकेट लिया।
153 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए स्पोर्ट्स विलेज घोसी ने 18.1 ओवर में 2 विकेट खोकर 154 रन बनाकर मैच 8 विकेट से जीत लिया। टीम की ओर से आदर्श शर्मा ने 36 रन, हंसराज नाग ने 60 रन और सचिन शर्मा ने 22 रन बनाए। वीएमवाई क्रिकेट एकेडमी की ओर से मलखान यादव और अंश कुमार ने 1-1 विकेट लिया।
मैच के हीरो गौरव दीप रहे। स्कोरिंग आदर्श राय ने की। मैच के अंपायर ब्रजेश यादव और सत्यम सिंह रहे।