फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेते वीडियो वायरल, दो लेखपाल निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्वत लेते वीडियो वायरल, दो लेखपाल किए निलंबित
विज्ञापन

दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी, मऊ के मधुबन तहसील का मामला,
संवाद न्यूज एजेंसी
मधुबन (मऊ)। तहसील क्षेत्र के एक गांव में जमीन का सर्वे करने के दौरान ग्रामीण से दो लेखपालों के रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हो गया। इसकी जानकारी होने पर एसडीएम ने शनिवार को दोनों को निलंबित करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में मधुबन तहसील के दो लेखपाल किगेंद्र तथा राघवेंद्र उपाध्याय घरौनी ग्राम पंचायत में सर्वे कर रहे हैं। इस दौरान दोनों लेखपालों ने एक ग्रामीण से सर्वे के नाम पर रुपये की मांग की। दोनों लेखपालों को रुपये देने के दौरान किसी ने वीडियो बना लिया। बाद में यह वीडियो वायरल हो गया। वायरल वीडियो की जानकारी एसडीएम अशोक कुमार को मिली। इसे गंभीरता से लेते हुए उन्होंने दोनों लेखपालों को निलंबित कर दिया। साथ ही, कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। उपजिलाधिकारी ने कहा कि वीडियो की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें