फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विहिप ने फूंका बिजली विभाग का पुतला

Wed, 04 Feb 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली चोरी अभियान के तहत बिजली विभाग की ओर से चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में भेदभाव का आरोप लगाकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नगर के भीटी स्थित वाराणसी-गोरखपुर मार्ग पर प्रतीकात्मक जाम कर बिजली विभाग का पुतला फूंका। साथ ही जमकर नारेबाजी की। पुतला फुंकने को लेकर पुलिस के साथ नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन


विहिप के जिलाध्यक्ष रामाशीष राय ने कहा कि बिजली चेकिंग अभियान में भेदभाव बरता जा रहा है। नगर के सभी मोहल्लों में छापेमारी नहीं की जा रही है। कुछ ही मोहल्लों में चिह्नित व्यापारियों, उपभोक्ताओं के यहां ही चेकिंग की जा रही है। जबकि शासन की ओर से सभी मोहल्लों में समान रुप से अभियान चलाने का नियम निर्धारण किया गया है। संकरी गलियों में हजारों अवैध कनेक्शन का मकड़जाल फैला हुआ है, लेकिन बिजली विभाग के अधिकारी वहां नहीं जा रहे हैं। बिजली चेकिंग के नाम पर प्रशासन दोमुंही नीति अपना रहा है।

 बजरंग दल के जिला संयोजक सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि बिजली चेकिंग के नाम पर भेदभाव और उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला कोषाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने कहा कि हिंदू हितों की रक्षा के लिए आरपार का संघर्ष किया जाएगा। बिजली विभाग की एक पक्षीय कार्यवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बजरंग दल के सह संयोजक राजेश भारद्वाज ने कहा कि शासन प्रशासन की ओर से बिजली चेकिंग नीति में सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन तेज करना ही एक मात्र विकल्प होगा। पंकज, मनीष यादव, मिथिलेश शर्मा, संजय शर्मा, अमित, रामकृत, खुरचुन, प्रद्युमभन पांडेय, लाला साहनी, गोलू, छोटू, सच्चिता, अभिलाष, शेखर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें