फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: विहिप और बजरंगदल ने फूंका बांग्लादेश सरकार का पुतला

विज्ञापन
नगर के आजमगढ़ मोड़ पर बाग्लादेश सरकार का पुतला फूंकते विहिप और बजरंगदल के कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में बुधवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर बांग्लादेश सरकार का पुतला फूंका। बांग्लादेश सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

नगर के रोडवेज पर सुबह विहिप और बजरंगदल के कार्यकर्ता इकट्ठा हुए। जहां से विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष पारसमणी सिंह दीपू के नेतृत्व में जुलूस निकालकर सहादतपुरा बाजार होते हुए आजमगढ़ मोड़ पहुंचे।
जहां पर बांग्लादेश सरकार का प्रतीकात्मक पुतला फूंककर हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार का विरोध किया। साथ ही बांग्लादेशी भारत छोड़ो, बांग्लादेश सरकार मुर्दाबाद के नारे भी कार्यकर्ताओं ने लगाए।
विज्ञापन

पुतला दहन के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पारसमणी सिंह ने कहा कि जिस प्रकार से बांग्लादेश में दीपचंद की सरेआम हत्या की गई। उससे यह प्रतीत होता है कि बांग्लादेश में हिंदुओं का उत्पीड़न हो रहा है।
जुलूस में मुख्य रुप से अंकित बरनवाल, चंदन शर्मा, प्रवीण गुप्ता, प्रियांशु सिंह, तेजस, मधु पांडे, आदर्श सिंह, दिनेश बरनवाल, पवन सिंह,अमरजीत उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें