जिला स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय सांसद खेल स्पर्धा के दूसरे दिन बुधवार को कई प्रतियोगिताएं हुई। जिसमें सब जूनियर वर्ग बालिका वर्ग के 100 मीटर दौड़ में अंशिका प्रथम स्थान मिला।
दूसरे दिन सब जूनियर बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में प्रशांत कुमार मधुबन को प्रथम, जयप्रकाश सदर विधानसभा को द्वितीय और हिंमाशु तिवारी रसड़ा तृतीय पुरस्कार मिला।
सब जूनियर बालक वर्ग 800 मीटर दौड़ में किशन राजभर सदर विधानसभा प्रथम, रामाश्रय कुमार मुहम्मदाबाद गोहना को द्वितीय और विपुल मधुबन को तृतीय स्थान मिला।
सब जूनियर बालक वर्ग लांग जंप प्रतियोगिता में सत्यानंद यादव मधुबन को प्रथम, आदित्य घोसी द्वितीय,श्रेष्ठ यादव सदर तृतीय स्थान मिला। सबजूनियर बालक वर्ग हाईजंप प्रतियोगिता में मयंक सिंह प्रथम स्थान, धनंजय चौहान सदर विधानसभा को द्वितीय स्थान मिला।
सब जूनियर बालक वर्ग शॉट पुट प्रतियोगिता में उदय प्रताप यादव मधुबन को प्रथम, वंशराज यादव मुहम्मदाबाद को द्वितीय और आर्यन सिंह घोसी को तृतीय स्थान मिला।
भारोत्तोलन सबजूनियर बालक वर्ग 55 किलोग्राम में सत्यप्रकाश सदर विधानसभा विजेता और आदित्य घोसी उपविजेता बने। वहीं 61 किलोग्राम में सावंत विजेता बने। जैवलिन थ्रो सब जूनियर बालक वर्ग में सत्यप्रकाश सदर विधानसभा विजेता रहे।
डिस्कस थ्रो सब जूनियर बालक वर्ग में अमन यादव सदर विधानसभा को प्रथम स्थान, आयुष यादव मधुबन विधानसभा द्वितीय स्थान मिला।सब जूनियर बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में अंशिका वाजपेयी घोसी विधानसभा को प्रथम स्थान, नैन्सी यादव मधुबन को द्वितीय और पूजा चौहान मुहम्मदाबाद गोहना को तृतीय स्थान मिला
800 मीटर दौड़ में स्नेहा को प्रथम और अंजली को द्वितीय स्थान
सब जूनियर बालिका वर्ग के 800 मीटर दौड़ में स्नेहा सदर विधानसभा को प्रथम और अंजली यादव मधुबन विधानसभा को द्वितीय स्थान मिला। सबजूनियर बालिका वर्ग के हाई जंप प्रतियोगिता में पायल गुप्ता सदर विधानसभा विजेता रही। सब जूनियर बालिका वर्ग के शाटपुट प्रतियोगिता में सुप्रिया सदर विधानसभा को प्रथम, खुशी गौंड घोसी को द्वितीय स्थान मिला।