फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मडी बंद करने के थानाध्यक्ष के फरमान से सब्जी विक्रेता भड़के

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरैयाकोट (मऊ)। बाजार में जमीन दुर्गा मुहल्ले में 40 वर्षों से संचालित पुरानी सब्जी मंडी में सोमवार की सुबह उमड़ी भीड़ को देख थानाध्यक्ष ने कोविड गाइडलाइन का अनुपालन न होने का आरोप लगाते हुए मंडी को बंद करने का आदेश जारी किया। थानाध्यक्ष के आदेश से सब्जी विक्रेता भड़क उठे और सैकड़ों की संख्या में चौक पर पहुंचकर प्रदर्शन करने लगे। बाद भीड़ थाना पहुंचकर घेराव कर दिया। लगभग एक घंटा तक चली माथा पच्ची के बाद व्यापारियों ने कहा कि कोविड गाइड लाइन का पूरी तरीके से पालन हो रहा है तथा आगे भी करते रहने का आश्वासन दिया। इसके बाद मामला शांत हुआ, इसके बाद व्यापारियों ने अपनी अपनी दुकानें खोलीं। इस दौरान कोविड अनुपालन न करने पर रिपोर्ट दर्ज कराने की अफवाह फैली। लेकिन देर शाम तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह चिरैयाकोट बाजार स्थित जमीन दुर्गा मुहल्ला स्थित सब्जी मंडी में कुछ एक दुकानदारों द्वारा कोविड गाइड लाइन का उल्लंघन देख थानाध्यक्ष भड़क गए। इस दौरान थानाध्यक्ष ने पूरी मंडी बंद करने का आदेश जारी किया। साथ ही मुख्य दुकानदारों को थाने में तलब किया। जिसके चलते मंडी के सभी विक्रेता दुकानदार आक्रोशित हो गए। इसके बाद सैकड़ों सब्जी विक्रेताओं ने बाजार चौक पर पहुंचकर प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी किया। बाद में थाने का घेराव किया।
चिरैयाकोट बाजार स्थित जमीन दुर्गा मुहल्ला निवासी उमेशचंद्र की दुकान राज्य मार्ग से 70 फीट की दूरी पर मौजूद है। जिसमें करीब 40 वर्षो से सब्जी मंडी संचालित है। जबकि नगर के महतवाना मुहल्ले मे अब्दुल्ला खान ने करीब छ: माह पूर्व अपनी जमीन में नवीन सब्जी शुरू किया। यहां भी काफी दुकानदार किराए पर दुकान लेकर सब्जी बेचने का काम करते है। लेकिन पुरानी सब्जी मंडी में ग्राहकों की ज्यादा भीड़ होती है। आरोप है कि नई मंडी के संचालक आए दिन प्रशासन को प्रार्थना पत्र देकर जाम लगने सहित अन्य तरह का आरोप लगाकर पुरानी मंडी बंद करवाने की मांग कर रहे हैं। बीते चार जून की शाम को भी थाने में एसडीएम के समक्ष कोविड गाइडलाइन के पालन सहित मंडी खोले जाने की बात पर सहमति हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें