फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: वेदांत क्रिकेट क्लब ने अंजय एकेडमी को 4 विकेट से हराया

विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा ​स्थित मैदान पर आयोजित क्रिकेट मैच मे  खेलता बल्लेबाज।संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
मऊ। नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान पर शनिवार को 30-30 ओवर का मैच खेला गया। इस कांटे की टक्कर में वेदांत क्रिकेट क्लब (मऊ) ने अंजय क्रिकेट एकेडमी (इंदारा) को 4 विकेट से हराकर मैच अपने नाम कर लिया। नाबाद 82 रनों की शानदार पारी के लिए वेदांत क्लब के राजवीर सिंह को ‘’मैन ऑफ द मैच’’ चुना गया। मैच में अंजय क्रिकेट एकेडमी के कप्तान अमन सिंह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने सधी हुई शुरुआत की और निर्धारित 30 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 185 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन

टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज राहुल वर्मा ने शानदार अर्धशतक जड़ते हुए सर्वाधिक 65 रनों की पारी खेली, जबकि मध्यक्रम में साहिल ने 40 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।
वेदांत क्लब की ओर से गेंदबाजी में धार दिखाते हुए विकास शर्मा ने 6 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट चटकाए, वहीं तेज गेंदबाज सुमित को 2 विकेट मिले। 186 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेदांत क्रिकेट क्लब की शुरुआत थोड़ी लड़खड़ाई और 20 रन पर ही उनके 2 विकेट गिर गए। लेकिन, सलामी बल्लेबाज राजवीर सिंह ने एक छोर मजबूती से संभाले रखा। राजवीर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 82 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। मध्यक्रम में उनका बखूबी साथ ऑलराउंडर दीपक पांडेय ने दिया, जिन्होंने मात्र 25 गेंदों में तेज 35 रन बनाए। वेदांत क्लब ने 28.2 ओवर में 6 विकेट खोकर 188 रन बनाते हुए लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल कर लिया। अंजय एकेडमी की तरफ से लेग स्पिनर कुलदीप यादव ने 3 विकेट झटके, लेकिन वे अपनी टीम की हार टाल नहीं सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें