फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: अपहरण की झूठी सूचना, जांच में निकला भाइयों के बीच विवाद निकला

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदारा। कोपागंज थाना क्षेत्र के अदरी नगर पंचायत स्थित स्टेट बैंक के पास से शुक्रवार की शाम अब्दुल बारी के अपहरण की सूचना दी। पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि दो भाइयों के बीच बंटवारे का विवाद चल रहा है। इसी के चलते महिला द्वारा झूठी सूचना दी गई थी। डायल 112 और एसपी को फोन करके अदरी नगर पंचायत के कासिमनगर मोहल्ला निवासी सलमा खातून ने सूचना दी कि उनके पति अब्दुल बारी का कार सवारों ने अपहरण कर लिया है। उसने अपने देवर छोटे भाई कादिर पर पारिवारिक संपत्ति विवाद के कारण यह कृत्य कराने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही कोपागंज थानाध्यक्ष, अदरी चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान ही अब्दुल बारी अपने भाई के साथ चौकी पर पहुंच गया। उसने स्पष्ट किया कि वह आपसी विवाद के सिलसिले में बातचीत करने अपनी मर्जी से साथ गया था। किसी ने उसका अपहरण नहीं किया था। एसपी कमलेश बहादुर ने बताया कि दो भाइयों के बीच संपत्ति बंटवारे का विवाद चल रहा है। दोनों बात करने के लिए कार में बैठकर कहीं गए। पत्नी ने दूर से देखकर घबरा गई और पुलिस को अपहरण की सूचना दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें