फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: ज़ीशान के शतक से वेदांत क्लब 10 विकेट से जीता

विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा ​स्थित मैदान पर आयोजित मैच में शाट लगाता बल्लेबाज। संवाद
विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान पर शुक्रवार को अंडर 19 के 35-35 ओवरों के मैच में वेदांत क्रिकेट क्लब मऊ ने मऊ क्रिकेट एकेडमी को 10 विकेट से शिकस्त दी। मैच में ज़ीशान अहमद के नाबाद शतक और प्रवीण चौरसिया की घातक गेंदबाजी की बदौलत वेदांत क्रिकेट क्लब ने बेहद आसानी से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

टॉस जीतकर मऊ क्रिकेट एकेडमी के कप्तान सुमित ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि, उनके बल्लेबाजों ने कप्तान के इस फैसले को सही साबित नहीं किया और वेदांत क्लब की धारदार गेंदबाजी के सामने पूरी टीम 36.1 ओवरों में महज़ 146 रनों पर ढेर हो गई। टीम की ओर से अनूप ने सर्वाधिक 43 रन बनाए, जबकि कप्तान सुमित ने 26, अदिति शाह ने 15 और सौरभ कुमार ने 11 रनों का योगदान दिया। 31 रन अतिरिक्त के रूप में मऊ क्रिकेट एकेडमी के खाते में जुड़े।
वेदांत क्रिकेट क्लब की ओर से प्रवीण चौरसिया ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके। अमूल्य सिंह को 2 सफलताएं मिलीं, जबकि यादवेन्द्र, शेखर सरोज और यश रघुवंशी ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन

147 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरे वेदांत क्रिकेट क्लब के ज़ीशान अहमद और अवनीश कुमार ने बिना 13.5 ओवरों में ही मैच समाप्त कर दिया। ज़ीशान अहमद ने मैदान के चारों ओर चौके-छक्के जड़ते हुए 100 रनों की दर्शनीय पारी खेली, वहीं दूसरे छोर पर अवनीश कुमार 22 रन बनाकर नाबाद रहे। मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्रवीण चौरसिया और ज़ीशान अहमद को संयुक्त रूप से ''मैन ऑफ द मैच'' चुना गया। मैच में अंपायरिंग की भूमिका राज रतन और फरहान ने निभाई, जबकि अमरीश ने स्कोरर का दायित्व संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें