फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सेमरी जमालपुर गांव के वेद प्रकाश मटर की खेती से कमा रहे लाखों

विज्ञापन
विज्ञापन
एचएन सिंह
विज्ञापन

इंदारा। जिले के काफी संख्या में किसान आधुनिक खेती की ओर रुख कर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। घोसी ब्लॉक के सेमरी जमालपुर गांव निवासी वेद प्रकाश ने परंपरातगत खेती की लीक से हटकर कड़ी मेहनत से मटर की वैज्ञानिक विधि से खेती कर अच्छा मुनाफा कमाया। उन्होंने 16 बीघे में मटर लगाया है। प्रति बीघा लगभग 80 हजार से एक लाख का मुनाफा काम रहे हैं। आसपास इलाकों के किसान उनसे प्रेरित हो रहे हैं। घोसी ब्लॉक क्षेत्र के सेमरी जमालपुर निवासी वेद प्रकाश राय पहले परंपरागत धान, गेहूं की ही खेती करते थे, इससे उनकी आर्थिक समस्या बनी रहती थी। वर्ष 2010 से उन्होंने नकदी फसल की तरफ रुख किया। इस समय सब्जी की खेती कर अच्छी कमाई कर रहे हैं। इस वर्ष 16 बीघा में मटर लगाया है। इसके अलावा टमाटर,लौकी, मिर्च,खीरा, गोभी की भी खेती करते हैं।
विज्ञापन

किसान वेद प्रकाश राय ने बताया कि वर्ष 2010 से सब्जी की खेती कर रहा हूं। इस समय मटर के खास प्रजाति की 16 बीघे में बुआई की। मटर की यह उन्नत किस्म 60 दिनों में तैयार हो जाती है। खेत के चारों तरफ से कटीले तार से और जाली से चहारदीवारी कराई है। मटर की खेती में दवा, मजदूरी, बीज आदि का खर्च एक बीघा में 25 हजार का खर्च आता है और कमाई एक बीघे में 80 हजार से एक लाख रुपये तक की होती है। समय-समय पर उद्यान विभाग और कृषि विभाग के अधिकारियों और वैज्ञानिकों से तकनीकी सलाह लेता रहता हूं। कहा कि वैज्ञानिक विधि से नगदी फसलों की खेती की जाए तो मुनाफा मिलना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें