फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पांच लाख न मिलने पर घर से निकाला, पति सहित सात पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदारा। कोपागंज के इंदारा निवासी महिला ने पति सहित सात लोगों के विरुद्ध दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। इंदारा निवासिनी नेहा यादव ने बताया कि शादी 22 फरवरी 2023 को विनोद यादव निवासी कुत्तूपुर केरमा, मुहम्मदाबाद गोहना के साथ हुई। बताया कि शादी के लिए पिता ने खेत बेचकर पांच लाख के साथ सोने का गहने, गृहस्थी का सारा समान दिया था। बताया कि शादी में कोपागंज के ग्राम सेन्दुराईच निवासी अशोक यादव ने अगुआ की भूमिका निभाई थी। अगुआ ने बताया था कि लड़का सरकारी नौकरी करता है लेकिन वह संविदा कर्मचारी है। आरोप लगाया कि गौना के बाद ससुराल जाने के बाद से ही पति विनोद, सास उर्मिला, जेठ राम प्रवेश, जेठानी प्रमिला, ननद नीलम, जेठ का बेटा प्रियांशु और ससुराल के अन्य लोग 5 लाख रुपये और दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। मारने पीटने लगे। इस दौरान वह गर्भवती हुई तो पति और अगुआ अशोक गर्भपात के लिए दबाव बनाने लगे। आरोप लगाया कि दहेज के रूप में पांच लाख रुपया न मिलने पर ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें