परदहां ब्लाक के ओन्हाइच में राजबली सिंह की स्मृति में सोमवार की रात एक दिवसीय डे नाइट कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सोमवार की रात शुरू हुई और मंगलवार की सुबह आठ बजे समाप्त हुई इस प्रतियोगिता में मऊ, गाजीपुर, आजमगढ़, वाराणसी, हरियाणा समेत विभिन्न जगहों से आयी टीमों ने अपना दमखम दिखाया।
फाइनल मुकाबला जीतकर वाराणसी की टीम चैंपियन रही। मुख्य अतिथि समाजसेवी श्यामबदन सिंह ने फीता काटकर और खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उद्घाटन मैच महादेव क्लब मठीया और मऊ क्लब के बीच हुआ।जिसमें महादेव क्लब की टीम ने 26-18 से मऊ को हराया। दूसरा मुकाबला एपीएस बनारस और आजमगढ़ की टीम के बीच हुआ।
जिसमें एपीएस बनारस ने आजमगढ़ को 17-14 से हराया। वहीं तीसरे मुकाबले में देवननीया की टीम ने ओन्हाईच को 14-13 से हराया। चौथा मुकाबला केपीएस एकेडमी और हरियाणा के बीच हुआ। जिसमें केपीएस एकेडमी की टीम ने हरियाणा को 18-17 से हराया। पांचवे मुकाबले में जौनपुर ने भदोही को 16-14 से हराया।
सोमवार की रात से मंगलवार की सुबह आठ बजे तक 25 मुकाबले हुए। फाइनल मैच एपीएस बनारस और वाराणसी के बीच खेला गया।जिसमें एपीएस बनारस को 24-21 से पराजित वाराणसी की टीम चैंपियन रही। विजेता टीम को ट्रॉफी और 10 हजार रुपये पुरस्कार राशि और उपविजेता टीम को ट्राफी और पांंच हजार रुपये पुरस्कार राशि दी गई।
आयोजक ने विजेता टीम के सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर आयोजक सिंटू सिंह, मजिबूर्रहमान, अरुण सिंह, कृष्ण सिंह, भानु सिंह, इंद्रपाल मौर्य, अखिलेश कुमार, गौतम यादव, नसीम विश्वकर्मा, किशन विश्वकर्मा, लालता समेत सैकड़ो मौजूद रहे।