फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: भीड़ वाली जगहों पर मास्क का उपयोग करें

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। मौसम बदलाव से खांसी, सर्दी, बुखार और एलर्जी के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। बृहस्पतिवार की सुबह आसमान में हल्के बादल छाए रहे।
विज्ञापन

हल्की धूप रही। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आद्रता 62 प्रतिशत रही। छह किमी की रफ्तार से हवाएं चलीं।
चिकित्सकों का कहना है कि ठंडी हवाओं से श्वसन संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। जिला अस्पताल की ओपीडी में बृहस्पतिवार को मौसमी बीमारी से परेशान 1300 से अधिक मरीज आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अनिल कुमार का कहना है कि ठंड बढ़ने से संक्रमण फैलने की आशंका होती है।
बताया कि सुबह और रात के समय गर्म कपड़े पहनना चाहिए। बच्चों और बुजुर्गों का ध्यान रखना चाहिए। गर्म तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए।
भीड़ वाली जगहों पर मास्क का उपयोग करना चाहिए। ठंड में पाैिष्टक आहार लेना चाहिए। रात में बाहर निकलते समय गर्म कपड़े पहनकर निकलना चाहिए। ज्यादा तेल वाले भोजन से परहेज करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें