फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बोर्ड परीक्षा के लिए 115 परीक्षा केंद्रों की सूची अपलोड

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से जनपद स्तरीय केंद्र निर्धारण समिति की आपत्तियों के निस्तारण के बाद परीक्षा केंद्रों की सूची बोर्ड की वेबसाइट पर 115 परीक्षा केंद्रों की सूची अपलोड की गई है। परीक्षा केंद्रों को लेकर बोर्ड ने संस्था, छात्र, अभिभावक, प्रधानाचार्य और प्रबंधक से आपत्ति मांगी है। प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल में 43066, इंटरमीडिएट में 41268 सहित 84284 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा 22 फरवरी से प्रस्तावित है। परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की कवायद तेज हो गई है। प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देश पर माध्यमिक विद्यालयों की जीओ मैपिंग और संसाधनों का डाटा अपलोड कराया गया था। उसी के आधार पर पिछले माह परिषद द्वारा केंद्रों की जारी पहली सूची में जिले में 109 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की गई थी। 150 आपत्तियां आई थीं। इसमें नए केंद्र बनाने, केंद्र काटने, दूरी अधिक होने, क्षमता से अधिक परीक्षार्थी होने जैसी आपत्तियां आई थीं। इसका तहसीलवार निस्तारण कराते हुए जनपदस्तरीय केंद्र निर्धारण समिति ने 115 परीक्षा केंद्रों की सूची बोर्ड को भेज दिया था।
अब उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड की वेबसाइट पर 115 परीक्षा केंद्रों की सूची अपलोड किया है। जनपदीय समिति ने 11 परीक्षा केंद्रों को काटकर 17 नया परीक्षा केंद्र बनाया है। अपलोड सूची में छह राजकीय, 58 सहायता प्राप्त तथा 51 वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों के मामले में एक बार फिर आपत्तियां मांगी हैं। विद्यालय, परीक्षार्थी और अभिभावकों को जिले में बने 115 परीक्षा केंद्रों को लेकर 30 दिसंबर तक समय सीमा निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


वर्जन
बोर्ड की तरफ से वेबसाइट पर परीक्षा केंद्रों की सूची अपलोड कर दी गई है। आपत्तियां के निस्तारण के बाद परीक्षा केंद्र फाइनल हो जाएंगे। - देवेंद्र कुमार गुप्ता, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें