फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: तीन शिक्षकों के शैक्षिक अभिलेखों के मामले में रिपोर्ट तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। कोपागंज ब्लॉक क्षेत्र के कोपागंज कस्बा स्थित जूनियर हाईस्कूल में तैनात तीन शिक्षकों का शैक्षिक अभिलेख मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड नहीं किया जा सका है। शिकायतकर्ता की शिकायत पर मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक ने शिक्षकों के शैक्षिकअभिलेखों के सत्यापन कराए जाने के मामले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षकों के अभिलेखों को मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड करने का फरमान जारी किया है लेकिन कई विद्यालयों के शिक्षकों ने पोर्टल पर अपने दस्तावेजों को दर्ज नहीं कराया है। आजमगढ़ जनपद के रैदोपुर निवासी अरुण कुमार सिंह ने मंडलीय सहायक निदेशक बेसिक को दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया कि जूनियर हाईस्कूल कोपागंज में तैनात प्रधानाध्यापक विनोद कुमार राय, योगेशचंद्र राय सहायक अध्यापक, राजेश कुमार सहायक अध्यापक की नियुक्ति में लगाए गए शैक्षिक अभिलेखों को मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड नहीं किया गया है।
शिक्षकों की नियुक्ति होने के काफी समय बीत गया है। शिकायतकर्ता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक ने जूनियर हाईस्कूल में तैनात तीनों शिक्षकों का वेतन जारी करने से पूर्व मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड की गई शैक्षिक अभिलेखों, निवास प्रमाणपत्र, आईडी आदि का विवरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
जूनियर हाईस्कूल कोपागंज में तैनात शिक्षकों के शैक्षिक अभिलेखों की जांच पड़ताल चल रही है। - संतोष कुमार उपाध्याय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें