फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Encounter: मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, नौ दिन पहले हुई लूट की घटना में थे शामिल

Tue, 19 Dec 2023 11:12 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ

सार

मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि दो शातिर बदमाश भागने की फिराक में है। इसके बाद चिरैयाकोट पुलिस, एसओजी, स्वाट की संयुक्त टीम ने सिरसा गांव के पास रात 12 बजे घेराबंदी कर दोनों बदमाशों के आने का इंतजार करने लगे।
विज्ञापन
मुठभेड़ में दो बदमाश घायल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिरैयाकोट पुलिस, एसओजी, स्वाट  की संयुक्त टीम ने सिरसा के पास मंगलवार की सुबह दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। यह दोनों बदमाश बीते 10 दिसम्बर को हुई लूट की घटना में शामिल थे, इनके पास से पुलिस ने दो तमंचा और 5 कारतूस बरामद किया। 

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि दो शातिर बदमाश भागने की फिराक में है। इसके बाद चिरैयाकोट पुलिस, एसओजी, स्वाट की संयुक्त टीम ने सिरसा गांव के पास रात बारह बजे घेराबंदी कर दोनों बदमाशों के आने का इंतजार करने लगे। करीब 30 मिनिट के इंतजार के बाद बाइक सवार दो लोगों को आता देख पुलिस ने जब रोकने की कोशिश की तो रुकने के बजाय फायर कर भागने की कोशिश बदमाशो ने की। लेकिन पुलिस ने क्रॉस फायरिंग की जिससे दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। दोनों की पहचान शातिर अपराधी कपिलदेव कुमार पुत्र झठ्ठू राम निवासी सेचुई थाना चिरैयाकोट और मोनू कश्यप पुत्र गोविन्द कश्यप निवासी कोड़र थाना रानीपुर के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों के पास से 2 तमंचा 315 बोर, 3 खोखा कारतूस, 2  कारतूस, एक लूट की बाइक और  2 मोबाइलफोन बरामद बरामद किया। घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने बताया कि दोनों बदमाश बीते 10  दिसम्बर को चिरैयाकोट क्षेत्र के असलपुर पुलिया के पास से हुयी लूट में आरोपी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें