फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट अंक सुधार परीक्षा आज, तैयारी पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की अंक सुधार परीक्षा की तैयारियां शुक्रवार को पूरी कर ली गईं। पूरे दिन शिक्षक सीटिंग प्लान करने में व्यस्त रहे। यह परीक्षा शनिवार से चार परीक्षा केंद्रों पर होगी जिसमें 611 परीक्षार्थी शामिल होंगे। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए जोनल मजिस्ट्रेट और दो सचल दस्ते केंद्रों पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की अंक सुधार परीक्षा 18 सितंबर से छह अक्तूबर तक होगी। परीक्षा के लिए नगर स्थित डीएवी इंटर कालेज, पब्लिक बालिका इंटर कालेज बरामदपुर, जैश इंटर कालेज वनगांवा, शहीद इंटर कालेज मधुबन को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सभी केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। परीक्षा में 273 विद्यालयों के 611 परीक्षार्थी शामिल होंगे। 206 विद्यालयों के हाईस्कूल में 290 जिसमें 161 बालक, 129 बालिकाएं शामिल होंगी। जबकि 68 विद्यालयों के 167 बालक, 154 बालिकाएं सहित 321 इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी शामिल होंगे। हर परीक्षा केंद्र वायस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी से लैस होंगे। ऑनलाइन मॉनिटरिंग की व्यवस्था रहेगी। डीआईओएस दफ्तर में कंट्रोल रूम बनेगा। इसमें दो शिफ्टों में ड्यूटी लगाई जाएगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा जिला विद्यालय निरीक्षक के नेतृत्व मेें सचल दस्ते सभी परीक्षा केंद्रों पर नजर रखेंगे। इसके साथ ही प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती होगी। साथ ही सह केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती होगी, जो सरकारी विद्यालयों के प्रधानाचार्य होंगे।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की अंक सुधार परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हर हाल में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट अंक सुधार परीक्षा को नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाएगा।-राजेंद्र प्रसाद, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें