फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा: सत्यापन कार्य पूरा, चल रही फिडिंग:

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा 2021 के तहत जिले के समस्त माध्यमिक विद्यालयों से बोर्ड की वेबसाइट पर आधारभूत सुविधाओं की सूचना अपलोड कर दिए जाने के बाद जिला प्रशासन की तरफ से गठित चार सदस्यीय टीम ने सत्यापन कार्य लगभग पूरा कर लिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में विद्यालयवार रिपोर्ट को फीड कराया जा रहा है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद बोर्ड मेरिट के हिसाब से परीक्षा केंद्रों का निर्धारण करेगा।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की वर्ष 2021 के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारण नीति जारी कर दी गई है। जिले के समस्त माध्यमिक विद्यालयों से बोर्ड की वेबसाइट पर आधारभूत सुविधाओं की सूचना अपलोड कर दिए जाने के बाद जिला प्रशासन की तरफ से गठित चार सदस्यीय टीम सत्यापन कर रही है। मुहम्मदाबादगोहना, मधुबन, घोसी तहसील का सत्यापन कार्य पूरा हो गया है।
सदर तहसील के कुछ विद्यालयों का अभी सत्यापन चल रहा है। विद्यालय सत्यापन रिपोर्ट को फीडिंग की प्रक्रिया चल रही है। फीडिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद बोर्ड से परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया होगी। आंकड़ों के अनुसार जिले में 16 राजकीय, 67 सहायता प्राप्त सहित 517 माध्यमिक विद्यालय हैं। वर्ष 2021 में यूूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा में हाईस्कूल में 48999, इंटरमीडिएट में 42199 सहित 91198 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद का कहना था कि फीडिंग चल रही है। शीघ्र ही प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें