मऊ। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की तरफ से पुरुषों एवं महिलाओं की दो दिवसीय जनपदस्तरीय खुली ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 30 एवं 31 दिसंबर 2020 को डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाएगा। यह जानकारी जिला युवा कल्याण अधिकारी कृष्णमोहन पाठक ने दी। बताया कि विकास खंड स्तर की प्रतियोगिता में विजयी पुरुष एवं महिला खिलाड़ी प्रतिभाग करेगें। जनपदस्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में पुरुषों एवं महिलाओं की 30 दिसंबर 2020 को एथलेटिक्स, वॉलीबाल एवं कबड्डी होगी। 31 दिसंबर 2020 को भारोत्तोलन, कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित होगी। विकास खंड स्तर की प्रतियोगिता में विजयी पुरुष एवं महिला खिलाड़ी 30 दिसंबर 2020 को पूर्वाह्न 9 बजे तक अनिवार्य रूप से नामांकन कराएं।