फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : 30 दिन सुरक्षित रखी जाएगी कैमरे की डीवीआर रिकॉर्डिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। यूपी बोर्ड परीक्षा में व्यवस्थापकों को केंद्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर रिकॉर्डिंग कम से कम 30 दिन तक सुरक्षित रखनी होगी। जनपदीय और मंडल स्तर के सचल दस्ते के अधिकारी किसी भी तिथि और किसी भी विषय के परीक्षा की रिकार्डिंग का परीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों के लिए दिशा निर्देश जारी किया है।
परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिले में 127 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों के लिए नई व्यवस्था शुरू किया है।
केंद्रों को अपने सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर रिकॉर्डिंग कम से कम 30 दिन तक सुरक्षित रखनी होगी। यह व्यवस्था इसलिए लागू की गई है, ताकि परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता की जांच की जा सके। बोर्ड की ओर से परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसी कैमरों की रिकॉर्डिंग को सुरक्षित रहना अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन

इस दौरान जनपदीय और मंडलस्तर के सचल दल के अधिकारी किसी भी तिथि और किसी भी विषय की परीक्षा की रिकॉर्डिंग का परीक्षण कर सकेंगे। यदि किसी केंद्र पर रिकॉर्डिंग उपलब्ध नहीं पाई जाती है तो संबंधित केंद्र के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।
जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद का कहना है कि परीक्षा में नकल और अन्य गड़बड़ी पर प्रभावी रोक लगाने के लिए परीक्षा केंद्रों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। किसी भी शिकायत की जांच साक्ष्यों के आधार पर की जा सकेगी। सभी परीक्षा केंद्रों के व्यवस्थापकों को दिशा निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें