फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : 5028 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

विज्ञापन
नगर के सोनी धापा इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर यूपी बोर्ड की दसवीं की परीक्षा देकर बाहर निकलतीं
विज्ञापन
यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच वायस रिकार्डरयुक्त सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई। पहले दिन प्रथम पाली में हाईस्कूल हिंदी और द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट हिंदी की परीक्षा हुई।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर परीक्षार्थियों को कड़ी चेकिंग के बीच परीक्षा कक्ष में भेजा गया। सभी परीक्षा केंद्रों की जिलास्तरीय कंट्रोल रूम सहित त्रिस्तरीय ऑनलाइन निगरानी की जा रही थी।
इसके साथ प्रत्येक केंद्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट, वाह्य केंद्र व्यवस्थापक परीक्षा केंद्रों पर नजर रख रहे थे। पहली पाली की हाईस्कूल परीक्षा में पंजीकृत 37356 के सापेक्ष 34560 परीक्षार्थी शामिल हुए। दूसरी पाली में 37951 के सापेक्ष 35719 परीक्षार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन

पहले दिन पहली पाली में हाईस्कूल हिंदी की परीक्षा सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक हुई। पहली पाली में पंजीकृत पंजीकृत बालक 19210, बालिका 18146 सहित 37356 के सापेक्ष बालक 17550, बालिका 17010 सहित 34560 परीक्षार्थी शामिल हुए।
दूसरी पाली में इंटरमीडिएट हिंदी परीक्षा दोपहर बाद दो बजे से शाम 5.15 बजे तक हुई। दूसरी पाली में पंजीकृत बालक 18978, बालिका 18973 सहित 37951 के सापेक्ष बालक 17574, बालिका 18145 सहित 35719 परीक्षार्थी शामिल हुए।
परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिले में 127 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा केंद्रों को 24 सेक्टरों में बांटा गया था। प्रत्येक सेक्टर में एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट, एक-एक वाह्य केंद्र व्यवस्थापक और एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी।
इसके साथ ही जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, वरिष्ठ डायट प्रवक्ता और पं. दीनदयाल माॅडल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य के नेतृत्व में चार सचल दस्ता और चार जोनल मजिस्ट्रेट भ्रमण कर परीक्षा केंद्रों पर नजर रख रहे थे।
जिला विद्यालय कार्यालय में बने कंट्रोल रूम के साथ ही बोर्ड मुख्यालय, राज्य मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन नजर रखी जा रही थी। बोर्ड ने जिले को अति संवेदनशील घोषित किया है। ऐसे में परीक्षा केंद्रों के बाहर एसटीएफ तथा एलआईयू की टीम नजर रख रही थी। जनपदीय पर्यवेक्षक भ्रमण कर परीक्षा केंद्रों पर नजर रख रहे थे।
विज्ञापन








विद्यार्थी बोले-




बोर्ड परीक्षा को लेकर थोड़े तनाव में थी। लेकिन हिंदी प्रश्नपत्र बेहतर होने से बहुत अच्छा लग रहा है। अच्छा अंक मिलने की उम्मीद है। -रीना, परीक्षार्थी

परीक्षा की बेहतर तैयारी की थी। प्रश्नपत्र को हल करने में कोई परेशानी नहीं हुई। हिंदी विषय में अच्छा स्कोर मिलने की उम्मीद है। -काजल, परीक्षार्थी


हिंदी प्रश्नपत्र आसान लग रहा था। सभी प्रश्नों को हल किया है। अच्छा अंक मिलने की उम्मीद है। -सृष्टि यादव, परीक्षार्थी

कड़ी मेहनत कर परीक्षा की तैयारी की थी, पेपर शानदार होने से काफी अच्छा महसूस कर रही हूं। -सोमन कुमारी, परीक्षार्थी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें