फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Chunav 2022: मुख्तार के बेटे के संग खड़े होकर बोले अखिलेश- भाजपा के सबसे बड़े नेता बोल रहे झूठ

Fri, 04 Mar 2022 05:24 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

 मऊ में जनसभा को संबोधित करते हुए  अखिलेश यादव ने  कहा कि  सपा और सुभासपा के साथ को देखकर विरोधियों के छक्के छूट गए हैं।
विज्ञापन
मऊ में अखिलेश यादव की जनसभा - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने शुक्रवार को मऊ में जनसभा को संबोधित किया। कोपागंज के बापू इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित जनसभा में  योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने सपा-सुभासपा प्रत्याशी मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को भी जितवाने की अपील की।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि सपा और सुभासपा के साथ को देखकर विरोधियों के छक्के छूट गए हैं। यह चुनाव भारत का लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव है। भाजपा दावा करती है कि वह दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है, लेकिन भाजपा के लोग जितना झूठ बोलते हैं उतना कोई राजनीतिक पार्टी नहीं बोलती है।

हार से घबराई भाजपा का बदल गया बरताव
देश के बड़े-बड़े नेता भाजपा का प्रचार कर रहे हैं। जो छोटे नेता है वह छोटा झूठ, जो बड़ा नेता है वो बड़ा झूठ और जो सबसे बड़ा नेता है वह सबसे बड़ा झूठ बोल रहे हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि कहा हार से घबराई बीजेपी का बरताव बदल गया है। स्वामी प्रसाद मौर्य जी के ऊपर अटैक किया गया। राजीव राय पर भी इनकम टैक्स का छापा पड़ा। ओम प्रकाश राजभर जी जब वाराणसी में बेटे के नॉमिनेशन में गए तो उनको भी अपमानित करने का काम किया गया। 

विज्ञापन

जनसभा में अखिलेश यादव ने घोसी के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान, मधुबन के प्रत्याशी उमेश पांडेय, मुहम्मदाबाद गोहना के प्रत्याशी राजेंद्र कुमार और सपा-सुभासपा गठबंधन के सदर विधानसभा के प्रत्याशी अब्बास अंसारी के पक्ष में जमकर माहौल बनाया। अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए मंच से भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कहा कि वे  लोग कह रहे थे कि गर्मी निकाल देंगे, लेकिन छड़ी और साइकिल ने उनकी गर्मी निकाल दी है। 

दारा सिंह चौहान ने सही समय पर लिया फैसला

मऊ में अखिलेश यादव की जनसभा - फोटो : अमर उजाला
भाजपा छोड़कर सपा में शामिल होने वाले दारा सिंह चौहान की अखिलेश यादव ने प्रशंसा की। कहा कि कहा कि घोसी के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान ने सही समय पर गर्म लोहे पर हथौड़ा मारने का काम किया है। सपा प्रमुख ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के प्रत्याशी कान पकड़कर उठक-बैठक लगा रहे हैं, तेल मालिश भी कर रहे हैं। लेकिन किसान और नौजवान इन्हें माफ करने वाला नहीं है। तंज कसते हुए कहा कि धुआं उड़ाने वाले लोग धुआं-धुआं हो जाएंगे। 

अखिलेश यादव ने चुनावी वादों की लगाई झड़ी

सपा नेता ने दावा किया कि सरकार बनते है कि भर्ती निकलवाने का काम करेंगे। कहा प्रदेश में 11 लाख पद खाली हैं। सरकार बनने के बाद बीएड और टेट वालों को समायोजित करने के साथ नई शिक्षक भर्ती, दरोगा भर्ती निकालने का काम करेंगे।  पुरानी पेंशन को बहाल करने का काम करेंगे। सरकार बनने पर गरीबों को पांच साल तक राशन दिया जाएगा। राशन के साथ सरसो तेल, मिल्क पाउडर, चीनी और देशी घी भी देने का काम करेंगे। 

मऊ में अखिलेश यादव की जनसभा - फोटो : अमर उजाला
गरीब माताओं को 15 सौ रुपये समाजवादी पेंशन देने का काम करेंगे। सपा सरकार बनने पर 300 यूनिट फ्री बिजली देने का काम करेंगे। किसानों को सिंचाई का बिजली का बिल नहीं देना पड़ेगा। पूर्व में सपा सरकार में मुलायम सिंह यादव ने बुनकरों को फ्लैट रेट पर बिजली दी थी। सरकार बनने के बाद बुनकरों को 24 घंटे फ्लैट रेट पर बिजली देंगे। बुनकरों को प्रदर्शनी लगाने के लिए सरकार पैसा देगी।
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के किनारे पर मऊ-आजमगढ़ के बीच बुनकरों के लिए बड़ा बाजार बनाने का काम करेंगे। वहीं किसानों के लिए बड़ी मंडी बनाने का भी काम किया जाएगा। उन्होंने छुट्टा पशुओं का जिक्र करते हुए कहा कि किसानों का खेत आवारा पशु चर गए। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर एम्बुलेंस दोगुना करने का काम करेंगे। पुलिस की 100 नंबर वाली गाड़ी भी बढ़ाने का काम करेंगे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें