फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Accident: मातम में बदलीं त्योहार की खुशियां...पूर्वाचल एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा; ट्रक चालक की मौत

Sat, 18 Oct 2025 06:30 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

Mau News: यूपी के मऊ स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसे में ट्रक चालक की जान चली गई। ट्रक की टक्कर सड़क किनारे खड़ी डीसीएम से हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
हादसे के बाद ट्रक के उड़े परखच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Road Accident in Mau: मऊ के रानीपुर थाना क्षेत्र के ग्रामसभा रानीपुर स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शनिवार दोपहर लगभग तीन बजे खड़ी डीसीएम में पीछे से आ रही एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि परिचालक बाल-बाल बच गया। इलाज के दौरान चालक की मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पूर्वाचल एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 279.2 के पास यूपीडा की डीसीएम ट्रक सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान पटना की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक खाली ट्रक ने खड़ी डीसीएम को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। 

टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर काम कर रहे मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई और सभी ने किसी तरह अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही पूर्वाचल एक्सप्रेस वे की सुरक्षा टीम और रानीपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


पुलिस ने ट्रक में फंसे चालक अवतार सिंह, निवासी पिपरिया बाईपास पुलिस चौकी, एलआरपी, जनपद लखीमपुरखीरी, को बाहर निकालकर गंभीर हालत में ऐम्बुलेंस द्वारा जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं ट्रक का परिचालक किशोरी लाल सुरक्षित बताया जा रहा है। जहां इलाज के दौरान अवतार सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें