फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद जब तक नहीं होंगे जागरूक, कैसे भागेगा कोरोना संक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ।जिले में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने के बाद भी लोगों में जागरूकता नहीं दिख रही हैं।सबसे ज्यादा चिंताजनक बात तो हॉटस्पॉट क्षेत्रों की हैं। यहां रहने वाले बैरीकेड को हटाकर आवाजाही कर रहे हैं। इससे न केवल वो खुद को कोरोना संक्रमण के खतरे की तरफ धकेल रहे है, बल्कि दूसरों को इस बीमारी की जद में ला सकते हैं। ऐसे में प्रशासन के अलावा हॉटस्पॉट के प्रबुद्ध वर्ग के लोगों को कुछ लोगों के इस लापरवाही के खिलाफ आवाज उठाने की सख्त जरुरत है।
विज्ञापन

नगर के निजामुद्दीनपुरा मुहल्ले में बीते 3 जून को एक व्यक्ति बीएचयू में रिपोर्ट पॉजीटिव मिलने के बाद बीते शनिवार को पॉजीटिव मरीज के घर के 250 मीटर दायरे के आस पास क्षेत्र को हॉटस्पॉट बनाते हुए बैरीकेडिंग करते हुए सील कर दिया गया। लेकिन दूसरे दिन ही रविवार को तीन गलियों पर हुए बैरीकेडिंग को कुछ लोगों ने आवाजाही के लिए हटाते हुए आवाजाही शुरू कर दिया। जबकि यहां अभी तक न तो स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सर्वे किया गया है न ही लोगों की जांच की गई है। ऐसे में कुछ लोगों की लापरवाही न केवल मुहल्ले के लोगों के लिए मुसीबत बन सकता है बल्कि उनकी आवाजाही से दूसरे लोग भी इस महामारी के चपेट में आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें