फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू बाइक पोखरे में समाई,अधेड़ सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। कोतवाली के हाजीपुर गांव में सोमवार की देर रात में घर के पास एक बेकाबू बाइक सवार सहित पोखरी में समा गई। इस घटना में 59 वर्षीय बाइक सवार की पानी में डूब जाने से मौत हो गई। अधेड़ की पिढवल मोड़ पर मोटर पार्ट्स की दुकान है। अधेड़ बाइक से रोजाना की भांति भोजन करने अपने घर आ रहा था कि उसकी बाइक असंतुलित होकर पोखरी में समा गई। सुबह गांव वालों ने पोखरे के पानी में शव उतराया हुआ देखा तो उन्हें घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन

हाजीपुर गांव निवासी राम विनय सिंह पुत्र हिरामन सिंह गांव से थोड़ी दूरी पर स्थित पिढ़वल मोड़ के पास हाइवे के किनारे मोटर पार्ट्स की दुकान है। राम विनय रोजाना लगभग नौ बजे दुकान बंदकर घर पर भोजन करने आता था और फिर रात में ही सोने के लिए दुकान पर लौट जाता था। सोमवार की रात नौ बजे राम विनय घर नहीं पहुंचा तो घर वालों ने सोचा कि शायद वहीं पर भोजन करके सो गए हों।
इधर सुबह जब हाजीपुर गांव के लोग उठे तो पोखरे के पानी में रामविनय की लाश उतराई हुई दिखी। लोगों ने शोर मचाया तो राम विनय के घर वाले भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने लाश को बाहर निकाला और पोखरे में से ही बाइक भी गिरी थी जिसे लोगों ने बाहर निकाला। राम विनय की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी पुष्पा सिंह, दोनों पुत्र बलराम सिंह, जयराम सिंह के साथ भतीजे पंकज सिंह सोनू आदि का रोते रोते बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें