मऊ। वाराणसी-गोरखपुर हाईवे पर ताजोपुर स्थित सिंधी की कुटी के पास शनिवार को सुबह पांच बजे करीब एक चावल से भरा ट्रक रोडवेज बस को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में ट्रक ड्राइवर और खलासी बाल-बाल बच गए और मौके से फरार हो गए। जबकि ट्रक में लदी 30 टन चावल की बोरी सड़क पर गिर गई।
इस दौरान छह घंटों तक सड़क पर वाहनों का लंबा जाम लगा रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने सड़क के किनारे से वाहनों का आवागमन शुरू कराया। गोरखपुर वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ताजोपुर मोड़ के पास सिंधी बाबा कुटी के पास 30 टन चावल से लदा ट्रक रोडवेज बस को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क के बीच पलट गया और चावल से भरी बोरियां सड़क पर गिर गईं। इस दुर्घटना में ट्रक ड्राइवर और खलासी बाल बाल बचे और ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गए।
ट्रक बिहार से चावल लादकर मध्य प्रदेश जा रहा था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सड़क किनारेे पटरियों से वाहनों का आवागमन शुरू कराया और सड़क पर चावलों के बिखरी बोरियों को हटवाकर आवागमन शुरू कराया इस दौरान करीब छह घंटों तक सड़क पर वाहनों का लंबा जाम लगा रहा जाम में मरीजों को ले जा रही एंबुलेंस के साथ साथ लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।