फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बेकाबू पिकअप ने साइकिल में मारी टक्कर, मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र सुरहुरपुर गांव के पास बृहस्पतिवार की सुबह बेकाबू पिकअप चालक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद आरोपी चालक को वाहन सहित पुलिस ने पकड़कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक की पहचान मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के करहा गांव निवासी वीरेंद्र 46 पुत्र शिवचंद्र के रूप में हुई। मृतक मुहम्मदाबाद गोहना सब्जी मंडी में पल्लेदारी का काम कर परिवार का भरण-पोषण करता था। बृहस्पतिवार की सुबह वह घर से रोज की तरह ही साइकिल से सब्जी मंडी के लिए निकला हुआ था। अभी वह मुहम्मदाबाद गोहना-चिरैयाकोट मार्ग स्थित सुरहुरपुर गांव के पास पहुंचा था। इसी दौरान विपरित दिशा की तरफ से आ रहे बेकाबू पिकअप चालक ने साइकिल में टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही वीरेंद्र साइकिल से उछलकर दूर जा गिरा और उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ दूर से आरोपी चालक को वाहन सहित पकड़ घायल को मुहम्मदाबाद गोहना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें