फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी ने कुल्हाड़ी से की चाचा की हत्या

Mon, 25 May 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के ताजोपुर गांव में सोमवार को एक फौजी ने बांस की खूंटी के विवाद में चाचा की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। बीच बचाव करने आई तीन चचेरी बहनों को भी उसने मारपीट कर घायल कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने जिला अस्पताल के सामने शव रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों के घंटों प्रयास के बाद जाम समाप्त हुआ। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने चार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन



सरायलखंसी थाना क्षेत्र के ताजोपुर गांव निवासी रामनाथ (60) का भतीजे संग्राम सिंह से बंटवारे का विवाद चलता है। सोमवार को उसने भतीजे संग्राम सिंह को बांस की खूंटी निकालने से मना किया।


इसपर मामला मारपीट तक जा पहुंचा। इस दौरान फौजी जवान संग्राम सिंह आग बबूला हो गया और कुल्हाड़ी से अपने चाचा के पीठ और हाथ पर वार कर दिया। बीच बचाव करने पहुंची उनकी पुत्री नीतू, रीनू एवं शिप्रा को भी परिवार के अन्य सदस्यों ने मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन



घटना के बाद परिवारीजन आनन फानन घायल को लेकर थाने पहुंचे। यहां से उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में भी फौजदारी का मामला होने के कारण इलाज में विलंब हुआ। इसके कुछ ही देर बाद घायल रामनाथ की मौत हो गई।


 वृद्ध की मौत से आक्रोशित परिवार के सदस्य एवं ग्रामीणों ने शव जिला अस्पताल के गेट के सामने हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। इस दौरान ग्रामीण प्रशासन विरोधी नारे लगाते हुए मुआवजा, आरोपियों की गिरफ्तारी एवं लापरवाह कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।


 सूचना पाकर मौके एसडीएम जगदंबा सिंह एवं सीओ सिटी अशोक यादव पहुंचे। घंटों प्रयास के बाद दो बजे से लगा जाम चार बजे के बाद आश्वासन पर समाप्त हुआ। इसके बाद सड़क से शव उठाकर पुलिस पोस्टमार्टम को ले गई।


पुलिस ने इस मामले में रामनाथ के बेटे बृजेश सिंह की तहरीर पर संग्राम सिंह सहित चार के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ने अनिल कुमार सिंह का कहना है संग्राम सिंह सहित चार आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें