फोरलेन पर ट्रैक्टर से स्टंटबाजी कर अपनी और दूसरों की जान खतरे में डालने वाले नितेश यादव और संदीप यादव को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने ट्रैक्टर सीज कर दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की और न्यायालय में चालान कर दिया।
थानाध्यक्ष बसंत लाल ने बताया कि फोरलेन पर ट्रैक्टर पर चढ़कर स्टंटबाजी करते हुए वायरल हुई रील के संबंध में जांच की जा रही थी।
जांच में पता चला कि करीब एक माह पहले रामपुर चकिया निवासी नितेश और संदीप ट्रैक्टर को रामपुर चकिया फ्लाईओवर पर फोरलेन पर ले जाकर स्टंटबाजी करते हुए रील बनाई थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रामपुर चकिया फोरलेन से दोनों को गिरफ्तार कर लिया।