एसओजी और घोसी कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए दूध के टैंकर में तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही 10 लाख रुपये की शराब को पकड़ा। इसके साथ ही पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
प्रेसवार्ता कर खुलासा करते हुए एसपी इलामारन जी ने बताया कि एसओजी और घोसी कोतवाली पुलिस ने घोसी के हड़हुआ स्थित यात्री प्रतिक्षालय के पास से बृहस्पतिवार की शाम एक टैंकर को पकड़ा। जब उसकी जांच की गई तो उसमें 173 पेटी अवैध शराब (8 पीएम) यानी कुल 1494 लीटर शराब बरामद हुई।
साथ ही दो अभियुक्त रंजीत कुमार पांडेय पुत्र शिवपरसन पांडेय निवासी भादा थाना बगेनगोला जिला बक्सर बिहार और सरोज चौहान पुत्र प्रमोद चौहान निवासी ग्राम तारनपुर थाना राजपुर जनपद बक्सर बिहार को गिरफ्तार किया।
एसपी ने बताया पकड़े गए शराब की कीमत लगभग 10 लाख आंकी गई है। उन्होंने बताया कि टैंकर मालिक कल्लू राय पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है। बिहार में शराब बंदी के बाद आए दिन तस्कर नए- नए तरीके से शराब तस्करी कर रहे हैं।