फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सरयू नदी में डूबी दो बहनों का 30 घंटे बाद भी पता नहीं चला

विज्ञापन
भाई को बचाने के दौरान दो बहने के डुबने की घटना के बाद घटनास्थल पर पहुंचे सपा जिलाध्यक्ष दूधनाथ 
विज्ञापन
मधुबन थाना क्षेत्र के गाजियापुर गांव में सरयू नदी में डूबी दो सगी बहनों की तलाश घटना के 30 घंटे बाद भी जारी है। एनडीआरएफ और पीएसी की टीमें लगातार खोज अभियान चला रही हैं, लेकिन अब तक बच्चियों का कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन

यह हादसा बुधवार सुबह करीब नौ बजे हुआ था। एकादशी पर्व पर किसान रामविलास यादव अपने परिवार के साथ नदी में स्नान करने गए थे। इसी दौरान उनका पुत्र गहरे पानी में डूबने लगा।
उसे बचाने के लिए बड़ी बहन प्रियांशु नदी में कूद गई। प्रियांशु ने भाई को सुरक्षित बाहर निकाल दिया, लेकिन वह स्वयं डूबने लगी। छोटी बहन प्रतिज्ञा भी बहन को बचाने के प्रयास में नदी में उतर गई और वह भी डूब गई।
विज्ञापन

इस घटना से पूरे गांव में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, बृहस्पतिवार को घटनास्थल पर पहुंचे समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की।
उन्होंने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि एनडीआरएफ की टीम समय पर सक्रिय नहीं हुई। यदि बचाव कार्य तत्काल शुरू होता तो शायद अब तक शव बरामद हो चुके होते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें