मऊ। कोपागंज थाना क्षेत्र के लैरो बेरूवार गांव में शनिवार की सुबह जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसमें तीन महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने एक की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
कोपागंज थानाक्षेत्र के ग्राम सभा लैरो बेरुवार में मालधनी यादव और रामजन्म यादव के बीच वर्षों से जमीनी विवाद चला आ रहा है। शनिवार की सुबह इस विवाद को लेकर दोनों के बीच कहा सुनी हो गयी और देखते देखते दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी। इस मारपीट में एक पक्ष के सनोज यादव, सुरस्वाति, गीता यादव और दूसरे पक्ष से विभा यादव बुरी तरह घायल हो गयी। गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने सनोज यादव की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। इधर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।