फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: आबादी की जमीन पर निर्माण के दौरान दो पक्ष भिड़े, 19 घायल दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायलखंसी थाना क्षेत्र और नगर के वार्ड नंबर पांच काझा खुर्द में बृहस्पतिवार को आबादी की जमीन पर कब्जे के लिए दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पख के बीच जमकर लाठी डंडा, फावड़ा और लोहे के रॉड से हमला किया गया।
विज्ञापन

इसमें पहले पक्ष से मनई (70), हरिगोविंद (50), रामनयन (34), चंद्रिका (30), अमिता (26), अविनाश (15), पूनम (46), निर्मला (42), जितेंद्र (47), अभिमन्यु (13) घायल हो गए।
दूसरे पक्ष से भरत (16), पिंटू (45), धर्मेंद्र (35), पवन (16), रिंकू (36), राजेंद्र (42), रोहित (25), गुलशन राजभर (22), सतेंद्र (21) घाल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को परदहां सीएचसी पर लेकर गई।
विज्ञापन

दो गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक काझा खुर्द वार्ड में आबादी की जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद हुआ था। पहले पक्ष का आरोप है कि जमीन पर मंदिर बनाकर कुछ लोग कब्जा करना चाहते थे, जबकि दूसरा पक्ष उसे विवादित जमीन बताया जा रहा है।
जिला अस्पताल के चिकित्सक शाहिद जमाल ने बताया कि दो गंभीर मनई और भरत को जिला अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। सरायलखंसी थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि आबादी की जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्ष में मारपीट हुई है, दोनों पक्ष की तहरीर मिली है, जांच के मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें