थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में ओम पुस्तकालय के सामने मंगलवार की देर शाम एक स्कूटी में आग लगने से सवार पिता-पुत्र बुरी तरह से झुलस गए। घटना के समय पिता पुत्र पेट्रोलपंप से पेट्रोल लेकर घर लौट रहे थे।
बाजार में रुककर दोनों कुछ सामान खरीदने लगे। तभी स्कूटी गिरी और उसमें बंधा पेट्रोल का गैलन गिरा। जिससे स्कूटी में लग गई। इस घटना से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। स्कूटी दरगाह गांव निवासी करन की थी। मंगलवार को करन अपने पिता अभिशंकर को साथ लेकर बाजार गया था। इस दौरान किसी काम से वह एक गैलन में पेट्रोल लेकर स्कूटी में बांध लिया। देर शाम छह बजे के करीब घर लौटने के दौरान पिता पुत्र बाजार में कुछ कापी किताब खरीदने के लिए रुके। इस दौरान स्कूटी को एक चाय की दूकान के सामने खड़ी कर दोनों खरीदारी करने के लिए चले गए।
तभी स्कूटी गिर गई। इस दौरान बंधा गैलन का ढक्कन खुल गया। इसके चलते पेट्रोल फैल गया। लिहाजा चाय की दूकान पर जल रही भट्टी से आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया।
स्कूटी में लगी आग को बुझाने के चक्कर में करन के साथ उसके पिता झुलस गए।