फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने ब्लाक मुख्यालयों पर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाकों पर धरना देकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने कहा कि अगर सरकार उनकी मांग नहीं मानी तो वह लखनऊ जाकर धरना देंगी। 22 अक्तूबर को लखनऊ पहुंचने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

जिले के मधुबन, घोसी, दोहरीघाट, कोपागंज आदि ब्लाकों पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने धरना दिया। मधुबन में आयोजित धरने को संबोधित करते हुए संगठन की जिलाध्यक्ष पूनम यादव ने कहा कि नोडल अधिकारी के आने के चलते उनका जिला मुख्यालय से धरना ब्लाक मुख्यालयों पर आ गया था। उनका धरना अनवरत जारी रहेगा। सरकार ने उनकी मांग नहीं मानी तो लखनऊ के लिए रवाना होने के लिए विवश होना पड़ेगा। इस अवसर सुशीला देवी, रीता आदि उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें