फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मुंशीपुरा ओवरब्रिज पर दो रोडवेज बसें भिड़ीं, 10 यात्री घायल, चालक भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के मुंशीपुरा ओवरब्रिज पर रविवार देर शाम दो रोडवेज बसों में टक्कर हो गई। इसमें 10 यात्री घायल हो गए। इसमें दो महिला यात्री भी हैं। हादसे के बाद दोनों बस के चालक जख्मी हालत में भीड़ से बचने के लिए घटनास्थल से फरार हो गए।
रविवार को बलिया डिपो की बस मऊ डिपो से यात्रियों को भरकर आजमगढ़ जा रही थी। अभी बस मुंशीपुरा ओवरब्रिज के पास पहुंची ही थी की सामने से आ रही आंबेडकर डिपो की बस से टक्कर हो गई। हादसे में जितेंद्र प्रसाद, सुभावती, शिवकुमार, प्रियंका और बृजेश प्रजापति को ज्यादा चोट लगी। पुलिस ने इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के बाद वह अपने गतंव्य को रवाना हो गए। वहीं पांच अन्य यात्री भी घायल हो गए थे जिन्होंने निजी अस्पतालों में खुद का उपचार कराया। वहीं हादसे के बाद दोनों ड्राइवर घायल अवस्था में यात्रियों से बचने के लिए भाग गए। शहर कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि गनीमत रही कि हादसे के समय ओवरब्रिज के चलते दोनों बसों की गति सामान्य थी। लेकिन सामने से टक्कर में दोनों बसों का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में घायल, लेकिन थोड़ा भी ठीक होते ही जाएंगे महाकुंभ
हादसे में घायल खड़ीगा निवासी जितेंद्र चौहान ने बताया कि 15 रिश्तेदारों के साथ आंबेडकरनगर डिपो बस से मऊ आ रहे थे। यहां से वह ट्रेन से प्रयागराज निकलने वाले थे। बताया कि हादसे में वह और उसके दो रिश्तेदार घायल हो गए। जबड़े और सिर, कूल्हे में चोट लगी है, लेकिन इससे थोड़ा राहत मिलते ही वह महाकुंभ जरूर जाएंगे। वहीं दूसरे घायल हलधरपुर निवासी बृजेश ने बताया कि वह बलरामपुर जिले में जलजीवन मिशन में काम करते हैं। वह अपने कार्यस्थल पर जाने के लिए बलिया डिपो की बस से आजमगढ़ जा रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें