फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: अधिवक्ता एक्ट में संशोधन के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। अधिवक्ता एक्ट में संशोधन के खिलाफ स्थानीय तहसील परिसर में सोमवार को वकीलों ने प्रदर्शन किया। इस मौके पर तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण कुमार त्रिपाठी ने कहा कि अधिवक्ता एक्ट में संशोधन से वकीलों के अधिकार कम हो जाएंगे।
विज्ञापन

अधिवक्ता किसी भी गलत आदेश या जनादेश को लेकर कार्य वहिष्कार कर प्रस्ताव देते हैं। यदि संशोधन हुआ तो अधिवक्ताओं के खिलाफ 35ए के तहत कार्रवाई की जाएगी।
अधिवक्ता एक्ट में संशोधन अधिवक्ता विरोधी है। यह किसी भी दशा में अधिवक्ता संघ स्वीकार नहीं करेगा। मंत्री वीरेंद्र कुमार यादव ने कहा कि वकीलों पर तीन लाख तक जुर्माना, गलत या झूठी रिपोर्ट पेश करने पर 50 हजार तक जुर्माना, वकीलों को निलंबित करने का प्रावधान अधिवक्ताओं के हित में नहीं है।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में पूर्व अध्यक्ष धनंजय पांडेय, सतिराम यादव, तारीक जमील, कृष्ण मुरारी सिंह, संजय यादव, अविनाश मल्ल,योगेश कुमार, शिवप्रकाश सिंह, बजरंगी पांडेय, रत्निल पाण्डेय आदि रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें