मधुवन। स्थानीय थाना क्षेत्र के जनता इंटर काॅलेज में सोमवार को दो मुन्ना भाई को पुलिस ने पकड़ा। पुलिस ने केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर मधुवन पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
दर्ज मुकदमे के अनुसार जनता इंटर काॅलेज केंद्र व्यवस्थापक लालमणि यादव ने बताया कि हाईस्कूल हिंदी की परीक्षा में सोमवार को दो छात्रों के स्थान पर दूसरे छात्र परीक्षा दे रहे थे। दोनों के संदिग्ध व्यवहार को देखते दोनों का फोटो युक्त उपस्थिति पत्रक का मिलान किया गया तो यह दूसरे की जगह परीक्षा देते मिले। इस संबंध में पुलिस को अवगत कराया गया, जिसके बाद पुलिस ने मामले में चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले सीओ मधुवन अभय सिंह का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर दो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।