फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ में हादसा: बेकाबू कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Tue, 12 Oct 2021 07:25 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

मऊ जिले के निवासी अधेड़ अपने किसी साथी के साथ आजमगढ़ से लौट रहे थे। लौटते समय सामने से कार ने टक्कर मार दी। इससे दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद लोगों ने जाम लगा दिया।
विज्ञापन
हादसे के बाद कार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के सुतरही गांव के पास मंगलवार की सुबह बेकाबू कार ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं बाइक सवार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना से नाराज लोगों ने सड़क मार्ग पर जाम लगा दिया। इससे 15 मिनट तक आवागमन बाधित रहा।

विज्ञापन


उधर पुलिस ने मृत चालक के पुत्र की तहरीर पर पकड़े गए आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बाद आक्रोशित लोगों ने जाम हटाया। हादसे में दोनों मृतकों में किसी ने घटना के समय हेलमेट नहीं पहना था।

बेकाबू कार ने मारी दोनों अधेड़ को मारी टक्कर
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के कुशहामाफी सुग्रीव(50) पुत्र दरशू आजमगढ़ जिले के अबाड़ी निवासी नंदलाल(52) पुत्र बीरबल के साथ आजमगढ़ से वापस अपने गांव मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे आ रहा था। अभी वह अपने गांव से दो किमी दूर सुतरही गांव के पास पहुंचा था कि मऊ की तरफ से आ रही बेकाबू कार ने बाइक में टक्कर मार दी। तेज रफ्तार से आ रही कार से टक्कर लगने के चलते बाइक कई पलटियां मारते हुए 10 मीटर से ज्यादा दूर गिरी।

विज्ञापन
Trending Videos

हादसे में सुग्रीव की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल नंदलाल को मुहम्मदाबाद गोहना सीएचसी पहुंचाया। उधर हादसे की सूचना मिलने पर परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और आरोपी चालक को पकड़ने के साथ आजमगढ़-मऊ सड़क मार्ग को जाम कर दिया।

मौके पर मौजूद मुहम्मदाबाद गोहना एसओ शैलेष सिंह द्वारा आरोपी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। करीब 15 मिनट तक चले ग्रामीणों और पुलिस के बीच चले वार्तालाप के चलते आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक सुग्रीव का पुत्र राजन कुमार की तहरीर पर आरोपी कार चालक संदीप राय पुत्र अनिल राय निवासी अस्तु पूरा थाना दक्षिण टोला जनपद मऊ के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही दोनों ही मृतकों का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शैलेश सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि सवार अधेड़ ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। घटना को लेकर मृतक के पुत्र की तहरीर पर आरोपी चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें