सड़क दुर्घटना में घायल हुए युवक को जिला अस्पताल के इमरजेंसी लेकर पहुंचे पूर्व विधायक सुरेंद्र स
मऊ/हलधरपुर। हलधरपुर थाना क्षेत्र के हलधरपुर कस्बा में शुक्रवार सुबह सड़क दुर्घटना में घायल दो युवकों को बलिया जिले की बैरिया के पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह अस्पताल पहुंचाए। पूर्व विधायक ने खुद अपने वाहन से जिला अस्पताल लेकर आए दोनों घायलों को भर्ती कराया। इस दौरान घायलों का अपने इलाज शुरू होने तक पूर्व विधायक 40 मिनट तक अस्पताल में ही रहे। हादसे के समय पूर्व विधायक किसी काम से मऊ आ रहे थे।
पूर्व विधायक ने बताया कि शुक्रवार की सुबह 8.30 बजे वह किसी अपने कार्य से मऊ जा रहे थे। अभी वह हलधरपुर के समीप पहुंचे थे कि दो बाइक की टक्कर में घायल आशुतोष मिश्रा और शिवम सैनी को सड़क किनारे घायल अवस्था में तड़पते देखा। उन्होंने गाड़ी रोकी और एक अन्य गाड़ी की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे, जहां सीएमएस डॉ. धनंजय कुमार को सूचना देने के साथ घायलों का उपचार शुरू कराए। सड़क हादसे में दोनों युवक घायल इलाज की आस में थे, लेकिन चारो ओर भीड़ थी सभी केवल मूकदर्शक बने खड़े थे।