जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाओं के चलते दो लोग जख्मी हो गए । दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के डीएवी स्कूल के पास बुधवार की सुबह एक बाइक सवार ने सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दिया। जिससे व्यक्ति घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टरों ने गंभीर स्थिति देखते हुए प्राथमिक उपचार कर रेफर कर दिया। जहां उसके परिजन उसे नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के औरंगाबाद मोहल्ला निवासी संजय वर्मा (50) पुत्र दशरथ बुधवार की सुबह दीपावली को लेकर कुछ खरीदारी के लिए घर से निकला था। जहां डीएवी स्कूल के पास सड़क पार करते समय दूसरी तरफ से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। जिससे संजय घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। उधर, परिजनों ने घायल को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
वहीं दूसरी घटना मधुबन थाना क्षेत्र के उनदुरा चट्टी पर बुधवार की दोपहर एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गड्ढे में पलट गई। जिससे बाइक सवार घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। थाना क्षेत्र के मधुबन क्षेत्र के सरफोड़ा गांव निवासी केशव (30) बुधवार को दोपहर में किसी काम से बाइक से मधुबन आ रहा था। अभी वह उनदुरा चट्टी के पास पहुंचा था कि सड़क पार कर रहे एक युवक को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे बाइक सवार केशव घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को फतेहपुर मंडाव में भर्ती कराया। जहां उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।