फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau: तमंचा-कारतूस के साथ 2 शातिर गिरफ्तार, सिनेमा घर का टिकट और चोरी का काफी रोचक है ये कनेक्शन

Wed, 27 Mar 2024 04:21 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

Mau News: पुलिस की तलाशी में दोनों के पास जेवरात के साथ दो तमंचा और दो कारतूस बरामद हुआ है। दोनों देवरिया जनपद के मूल निवासी है, दोनों अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय कर दिया। पुलिस के मुताबिक, बीती रात कोतवाली की पुलिस देर रात करीब 11 बजे क्षेत्र का भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने यह कार्रवाई की।
विज्ञापन
गिरफ्तार चोरों की जानकारी मीडिया का देती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले के शहर कोतवाली पुलिस ने बीती देर रात को शांतिकुंज गायघाट के बगल पश्चिम तरफ सड़क के नीचे खालसाकानून गोयाकचक के पास से दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस की तलाशी में दोनों के पास जेवरात के साथ दो तमंचा और दो कारतूस बरामद हुआ है। दोनों देवरिया जनपद के मूल निवासी है, दोनों अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय कर दिया।

विज्ञापन




पुलिस के मुताबिक, बीती रात कोतवाली की पुलिस देर रात करीब 11 बजे क्षेत्र का भ्रमण कर रही थी। कोतवाली प्रभारी अनिल सिंह अपने वाहन से करीब 11 बजे कोतवाली थाना क्षेत्र के शांतिकुंज गायघाट के बगल पश्चिम तरफ सड़क के नीचे खालसाकानून गोयाकचक भ्रमण कर रहे थे कि वहीं पर घूम रहे दो संदिग्ध लोग दिखे। पुलिस को देखते ही दोनों असहज हो गए। पुलिस की टीम ने सक्रियता दिखाते हुए दोनों को पकड़ लिया। दोनों के पास से तलाशी के दौरान पीली धातु के जेवरात के साथ एक तमंचा और कारतूस बरामद की गई।
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान दोनों की पहचान देवरिया जनपद के अलीशेर उर्फ अली उर्फ गामा पुत्र जलालुद्दीन निवासी मलकौली थाना कोतवाली जनपद देवरिया और अकबर अली पुत्र कलाम निवासी मझौली राज थाना सलेमपुर जनपद देवरिया के रूप में हुई। दोनों ने बताया कि वह जिले में बस तथा आटो में घूम कर कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर सिनेमा घरों का टिकट लेकर खाली व बंद पड़े मकानों से चोरी किया करते थे।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय कर दिया। इस बाबत, नगर क्षेत्राधिकारी अंजनी कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस की सक्रियता से चोरी करने वाले दो शातिरों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें