फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के मुहम्मदाबाद- घोसी रोड पर परासखांड़ मोड पर शाम लगभग पांच बजे ट्रैक्टर से अचानक निकले पहिया की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल लाया गया जिसमें से एक युवक की हालत गंभीर है उसे इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

कस्बा के जमालपुर निवासी और असद पुत्र फैजुरहमान (22) और मुहम्मद हंजला पुत्र मिसबाहुद्दीन (18) वर्ष बाइक से कहीं जा रहे थे। इस दौरान विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर का पहिया अचानक निकल गया। पहिया के चपेट में आकर दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए और दोनों युवक घायल हो गए। बाइक चला रहे असद को गंभीर चोटें आई। इलाज के लिए पहले उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया लेकिन वहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर भेज दिया गया जहां उसकी उपचार के दौरान असद की मौत हो गई। दूसरे युवक हंजला को भी चोटें आई है। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें