फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: चोरी की दो बाइक और आभूषण के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा रेलवे स्टेशन रोड के पास से मंगलवार की भोर में 3:40 बजे हलधरपुर और कोपागंज थाने की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

अंधेरे का फायदा उठाकर एक भागने में सफल रहा। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को न्यायालय भेज दिया। कोपागंज थानाध्यक्ष रविंद्रनाथ राय ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर हलधरपुर और कोपागंज की पुलिस टीम इंदारा रेलवे स्टेशन के पास पहुंची।
वहां से शहर कोतवाली क्षेत्र के निजामुद्दीनपुरा सोनीधापा निवासी सोनू डोम उर्फ बंशी को गिरफ्तार कर लिया। निजामुद्दीनपुरा सोनीधापा निवासी इमरान अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से भागने में कामयाब हो गया।
विज्ञापन

वहां से चोरी की दो बाइक, आभूषण बेचकर प्राप्त 5000 रुपये बरामद किया। सोनू की निशानदेही पर हलधरपुर थाना में दर्ज मुकदमे से जुड़े आभूषण भी बरामद किया। चोरी के आभूषण खरीदने इंदारा रेलवे स्टेशन पर पहुंचे बलिया जिले के फेफना थाना क्षेत्र के बैना निवासी संदीप वर्मा से सोने का मंगलसूत्र और कानफूल के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें