शहर कोतवाली क्षेत्र के बलिया मोड़ से शनिवार की देर रात पुलिस ने मुजफ्फरपुर के मीनापुर निवासी आदित्य प्रकाश और राहुल को शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनकी कार की सीट के नीचे से ब्रांडेड शराब की खेप बरामद की।
आरोपी शराब की खेप को बिहार ले जा रहे थे। शहर कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि पटेल ढ़ाबा से पूरब निकट बलिया मोड़ के पास एक कार खड़ी थी। उसकी सीट के नीचे शराब की खेप थी। बरामद शराब की कीमत पांच लाख रुपये हैं।
बताया कि दोनों आरोपी पहले अलग अलग दुकानों से शराब खरीदते थे फिर उसे कार से बिहार ले जाकर बेचते थे।
20 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार : घोसी। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने सरफुपुर नहर मोड़ से मानिकपुर असना गांव निवासी जितेंद्र को 20 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया। मुकदमा दर्ज उसका चालान कर दिया। संवाद