रानीपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे सादीपुर गाव के पास मंगलवार की भोर में साढ़े चार बजे ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि हादसे में चालक और परिचालक बाल बाल बच गए।
जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह जयपुर से फारर्च्यून का सामान लदा ट्रक पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से पटना जा रहा था। अभी ट्रक 279 माइल स्टोन सादीपुर गॉव के पास आगे जा रहे ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने के कारण पीछे से आ रहे ट्रक के चालक ने उसे बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए 50 मीटर दूरी पर डिवाइडर पर पलट गया। घटना में बिहार के गया जिला निवासी डोभी थाना डोभी चालक संजय यादव और खलासी बाल बाल बच गए। सूचना मिलते ही रानीपुर थाने की पुलिस और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की सुरक्षा दस्ता की टीम भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई।